ChhattisgarhPoliticsRegion

महिला सुरक्षा, उच्च शिक्षा तथा सामान्य वर्ग के लिए यह बजट केवल हसीन सपना मात्र – दीप्ति दुबे

Share

रायपुर। कांग्रेस की महापौर के प्रत्याशी रही दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में सामान्य वर्ग की महिला छात्र एवं सीनियर सिटीजन के लिए कोई योजना नहीं दिखी। इसका उन्हें दुख है। हॉस्टल से लेकर शिक्षा तक में सामान्य वर्गों का कहीं समावेश नहीं दिखा तो फिर इसे कैसे समावेशी बजट कहा जा सकता है।
दीप्ति दुबे ने कहा कि रायपुर के हृदय स्थल से भी रात को 9 बजे के बाद लोग अपने घर में ऑटो में बैठने से डरे तो उसके लिए वित्त मंत्री जी के पास कोई योजना या सुरक्षा को लेकर कोई ब्लूप्रिंट की चर्चा नहीं हुई। विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए हेड ऑफ डिपार्टमेंट नहीं होने के चलते लोगों को प्राइवेट विश्वविद्यालय से 10 से 15 लाख खर्च कर पीएचडी करने को मजबूर है,,जिस पर वित्त मंत्री ने कोई घोषणा नहीं की। श्रीमती दीप्ति दुबे ने कहा कि आज सबसे अधिक तकलीफ बिजली के बिल को लेकर है सामान्य वर्ग के लोगों को इस बजट में कोई छूट या राहत ना मिलने से घर का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे आम महिला को महीना चलाना कठिन हो चुका है ऐसे में इस बजट में महिलाओं को जो उम्मीदें थी उसे पर पानी फिर गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button