ChhattisgarhRegion

लखपति दीदियों के लिए शुरु की जाएगी नई योजना लखपति दीदी भ्रमण

Share

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट भाषण में बताया कि हमने संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति को महतारी वंदन योजना से जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक पहचान दिलाने की बात कही थी। योजना अंतर्गत 70 लाख माताओं-बहनों को अभी तक 24 किस्तों में 14 हजार करोड़ से अधिक की राशि हमारी सरकार ने जारी की है। बाद में इसके लिए 6,200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता का जो मंच दिया है, उसमें छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा है तथा लगभग 5 लाख बहने आर्थिक तरक्की कर लखपति दीदी बन चुकी है। लखपति दीदियों के व्यावसायिक एवं आर्थिक अनुभव विस्तार हेतु एक नई योजना लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए भी बजटीय प्रावधान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से लखपति दीदियों के लिए देश-प्रदेश के विभिन्न व्यावसायिक एवं आर्थिक केंद्रों के भ्रमण की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही चूंकि हमारी बहनों का धार्मिक भावनाओं से गहरा जुड़ाव होता है. इसलिए इन्हें शक्ति पीठों का भ्रमण भी कराया जाएगा। वित्तमंत्री चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 200 महतारी सदन बनाने के लिए भी बजट में 76 करोड का प्रावधान किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button