औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए 750 करोड़ का प्रावधान

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के राज्य बजट में छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता का संकल्प स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए औद्योगिक विकास के लिए 100करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित होंगे इसके लिए 250 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। बस्तर एवं सरगुजा के विकास को बजट में पूरी तरह से फोकस किया गया है। औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए 750 करोड़ का प्रावधान।
अन्य प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं–:
0-मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
0-एयर पोर्ट विकसित करने 80 करोड़ का प्रावधान
0-दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
0-बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ स्वीकृत
0-बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान
0-बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
0-निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
0-मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ?5 करोड़ का प्रावधान
0-अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ?100 करोड़ का प्रावधान
0-बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान
0-रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान ।







