ChhattisgarhRegion
वित्त मंत्री ने पेश किया राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष और अविभाज्य मप्र विधानसभा के भी इतिहास में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण बजट सत्र के पहले दिन पेश किया गया।
वर्ष 25-26 की वित्तीय व्यवस्था उपलब्धियों पर पेश सर्वेक्षण में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 631291 करोड़ का अनुमानित किया गया है। वहीं उद्योग क्षेत्र में यह 270449 करोड़ आंका गया है। इस तरह से 24-25 के मुकाबले जीएसडीपी में 11.57′ वृद्धि अनुमान है।







