Chhattisgarh

धर्मजयगढ़ और रायगढ़ में हाथी शावकों की मौत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Share

जिले के तमनार रेंज में एक मादा हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। मौके पर पहुंची वन टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वन विभाग ने आसपास के इलाके में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। तमनार रेंज के साथ-साथ धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में हाल ही में हाथी शावकों की मौत की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। जिले में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और शावकों की जन्म दर भी पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है, जिससे वन विभाग के लिए शावकों पर नजर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा और उनके झुंड की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button