Chhattisgarh
नेशनल हाइवे 719 पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत और 7 घायल

मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भिंड जिले के गौहद चौराहा थाना क्षेत्र गिल ढाबे के पास नेशनल हाइवे 719 पर तेज रफ्तार बस और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना स्थल के आसपास के लोग लंबे समय से हाइवे चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन संतों के आंदोलन और लोगों की लगातार चेतावनी के बावजूद जिम्मेदार अभी तक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आए दिन इस हाईवे पर सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी डर और आक्रोश व्याप्त है।







