Chhattisgarh

ग्राम लिमाही में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण पर ग्रामीणों का जोरदार विरोध

Share

जिले से लगे ग्राम पंचायत लिमाही में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को चक्काजाम कर विरोध जताने के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी गई और ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। जिस स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जा रहा है, वहां तालाब और श्मशान भूमि स्थित हैं, जिनका उपयोग महिलाएं घरेलू कामों के लिए करती हैं और श्मशान भूमि अंतिम संस्कार के लिए प्रयोग होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से क्षेत्र में शराब बिक्री बढ़ेगी और बाहरी वाहन चालकों की आवाजाही से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर खतरा होगा। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण पर रोक की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय की शरण लेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button