Chhattisgarh

जगदलपुर में जलकर वसूली पर निगम कर्मियों को बकायादार ने दी गोली मारने की धमकी

Share

जगदलपुर में नल कनेक्शन काटने पहुंची नगर निगम की टीम को बकायादार द्वारा गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोतीलाल नेहरू वार्ड में निगम टीम जलकर बकाया वसूलने के लिए पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान एक शख्स ने निगम कर्मियों को गोली मारने तक की धमकी दे डाली। पूरे घटनाक्रम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निगम कर्मियों ने मामले को गंभीर बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button