Chhattisgarh

57 दिनों से भूख हड़ताल पर डीएड अभ्यर्थी, रायपुर में अंगारों पर चलकर किया प्रदर्शन

Share

रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। अभ्यर्थी पिछले 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और बुधवार को उन्होंने अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें चार अभ्यर्थी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे दो युवतियां बेहोश हो गईं। करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया गया, जिसके बाद उन्हें अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वे अब खतरे से बाहर हैं। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल भेजा गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं होने के कारण वे 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button