बढ़ईपारा इलाके के किराना दुकान में लगी अचानक आग, कोई हताहत नहीं

रायपुर। बढ़ईपारा इलाके में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकान में रखे किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों कर फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नुकसान का वास्तविक आंकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे किराना दुकान बंद था और इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने से दुकान में रखे किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह दुकान कुमार नामक कारोबारी की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से बच गई। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गई है।







