Chhattisgarh

सराफा कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार, सोने का बिस्किट भी बरामद

Share

भखारा थाना क्षेत्र के कोसमर्रा गांव में सूने मकान में हुई सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सराफा कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, 10 ग्राम का सोने का बिस्किट और वारदात में इस्तेमाल की गई कुदाली बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे 13 मई को परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अभनपुर गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर ली। 17 मई को घर लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ चोरी की वारदात कबूल की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के जेवर आपस में बांट लिए गए और नगदी खर्च कर दी गई। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि चोरी का सोने का गुलबंद हार रायपुर के सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को दिया गया था, जिसने उसे गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट बना दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button