Chhattisgarh

सूरजपुर हादसा कोयले की सिगड़ी से दम घुटने से तीन की दर्दनाक मौत

Share

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव में एक परिवार पर हृदयविदारक घटना घट गई, जिसमें पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि ठंड से बचने के लिए उन्होंने बंद कमरे में कोयले की सिगड़ी जलाई थी, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और दम घुटने से तीनों की जान चली गई।

हादसे के समय घर में कोई वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे गैस का बाहर निकलना संभव नहीं हुआ। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या सिगड़ी जलाकर न सोएं, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button