Chhattisgarh

कांग्रेस ने शराब खोलने पर सरकार पर हमला किया, भाजपा ने पलटवार किया

Share

छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की दुकानों को खोलने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि होली जैसे त्योहारों में अपराध की घटनाएं अधिक होती हैं, लेकिन इस बार शराब दुकानों के खुले रहने से प्रदेश नशे में झोंका जा रहा है और भाजपा सरकार सिर्फ पैसा कमाने में लगी है।

वहीं आबकारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा की नीति का बचाव करते हुए कहा कि शराब के संबंध में निर्णय समयानुसार लिए जाते हैं और सरकार का उद्देश्य नशे से जनता को दूर रखना है। उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के ‘खानी, बानी और सयानी’ संदेश का हवाला देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान और पदयात्रा चल रही है।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आंदोलन और प्रदर्शन के जरिए जनता को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा को पंच से संसद तक समर्थन दिया है और साय सरकार जनता के हित में काम कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button