Chhattisgarh
रायपुर में खेलते हुए कारोबारी अमृत बजाज का हार्ट अटैक से निधन

रायपुर के अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड में सोमवार को खेलते हुए कारोबारी अमृत बजाज का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। अमृत रोजाना की तरह बैडमिंटन खेल रहे थे, जब खेलते-खेलते अचानक गिरे और दोबारा उठ नहीं पाए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे। उनकी मौत ने परिवार और दोस्तों को झकझोर दिया। इस घटना ने हार्ट अटैक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान खींचा, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज और ब्लड फ्लो प्रभावित होने के कारण होती है।







