Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में CISF जवान कोलाब नदी में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिकनिक मनाने पहुंचे CISF के जवान कोलाब नदी में डूब गए। यह हादसा छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर के गुलमी क्षेत्र में हुआ, जो स्थानीय लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। कोलाब नदी का बहाव तेज और खतरनाक था, जिसकी चपेट में आने से जवान लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और 24 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक जवान का कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में तलाश जारी है। डूबा हुआ जवान नगरनार स्थित NMDC प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। इस घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और साथी जवानों में शोक का माहौल है, और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खतरनाक बहाव वाली नदियों में बिना सुरक्षा इंतजामों के न उतरें।







