Chhattisgarh
लाखों की शासकीय राशि हेराफेरी मामले में तत्कालीन जनपद CEO गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जनपद पंचायत वाड्रफनगर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को पुलिस ने शासकीय राशि की लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार वर्ष 2013-14 में सीईओ पद पर रहते हुए उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासकीय धन का गबन किया था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में पहले ही चार अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और वाड्रफनगर पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।







