ChhattisgarhRegion

छात्राओं ने जाना सी.पी.आर. क्या होता है

Share

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में मंगलवार को इंडियन सोसायटी ऑफ एनिस्थियोलॉजिस्ट एवं सुलेह के संयुक्त तत्वाधान में सी.पी.आर. ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से डॉ. सुधा त्रिवेदी, नारायणा हॉस्पिटल से डॉ. निशांत त्रिवेदी, श्रीमती वनजा भावे, श्रीमती सुधा वाघमारे एवं चंदन तथा अनुपम उपस्थित थे।
डॉ. सुधा ने छात्राओं को बहुत ही सरल तरीके से सी.पी.आर. क्या होता है और इसे किस परिस्थिति में दिया जाता है इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात सी.पी.आर. किस तरह से दिया जाता है इसका प्रदर्शन मेनीक्वीन में करके दिखाया और सभी से सी.पी.आर. कराया। प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए छात्राओं को आपातकालीन स्थिति के लिए स्वयं को तैयार एवं जागरुक रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रात्रि लहरी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शोभा खण्डेलवाल ने किया। लगभग 400 छात्राओं ने इस ट्रेनिंग से लाभ लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button