Madhya Pradesh

स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल करोड़ों के अस्पताल में मरीज के लिए स्ट्रेचर तक नहीं

Share

शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े दावों के बीच जिला अस्पताल मुरार की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां महिला मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं मिला। मरीज चलने की स्थिति में नहीं थी, ऐसे में अटेंडर को उसे गोद में उठाकर एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना पड़ा। करोड़ों रुपए की लागत से बने इस अस्पताल में ऐसी बुनियादी सुविधा न होना स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। बिजली गुल होना और स्ट्रेचर जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव मरीज और उनके अटेंडर्स के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button