Madhya Pradesh
धार्मिक मर्यादाओं को ठेस, गढ़ कालिका मंदिर में बार बालाओं का अश्लील डांस वायरल

शहर के आस्था के केंद्र, प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर परिसर में बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है। यह मामला किसी विवाह समारोह के दौरान सामने आया, जब बार- बालाओं को बुलाया गया और उन्होंने मंदिर परिसर में अश्लील डांस किया। इस घटना से धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंची है और दर्शन के लिए आए श्रद्धालु अचंभित रह गए। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।







