Madhya Pradesh

कमलेश कालरा विवाद में जीतू यादव को राहत, पुलिस ने पूरक चालान से हटाया नाम

Share

भाजपा नेता और पूर्व एमआईसी सदस्य जीतू यादव को पार्षद कमलेश कालरा विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के बाद उनका नाम पूरक चालान से हटा दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में बताया कि जांच के दौरान जीतू यादव की घटना स्थल पर मौजूदगी या किसी प्रत्यक्ष भूमिका के प्रमाण नहीं मिले। 4 जनवरी 2025 को भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए विवाद और हंगामे के बाद जीतू यादव को संदेही मानकर जांच शुरू की गई थी। जांच में परिजनों के बयान, सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज जैसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि घटना के समय जीतू यादव मौके पर मौजूद नहीं थे। पुलिस के अनुसार उनकी लोकेशन अवंतिका गैस एजेंसी के पास स्थित सामुदायिक भवन क्षेत्र में मिली, जो घटनास्थल से अलग थी। हालांकि अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चालान बरकरार रखा है। अब मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट में जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button