Madhya Pradesh

ग्वालियर में जीटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा 2 मजदूरों की मौत

Share

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मजदूर नागपुर से दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे थे और जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। हादसा देर रात आनंद पेठ यार्ड के पास हुआ। मृतकों की पहचान अरबाज अली और मोहम्मद अयान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे। उनके साथ सफर कर रहे अन्य मजदूरों ने हादसे की सूचना दी। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button