Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कवासी लखमा जेल से बाहर, विजय शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा

शराब घोटाले में आरोपी और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के समय शराब, डीएमएफ और कोयला जैसे कई घोटाले हुए, लेकिन कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ में हाई लेवल मीटिंग, दिल्ली में राहुल गांधी और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात तथा किसानों के मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और धान की खरीदी की तारीख में दो दिनों की बढ़ोतरी से किसी किसान को कोई परेशानी नहीं होगी।







