Madhya Pradesh

मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण पर बोलेेंगे डॉ. मोहन भागवत, कसरावद में आज कार्यक्रम

Share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे जिला खरगोन के कसरावद के लिए रवाना हुए। कसरावद में वे श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन द्वारा आयोजित एक विचार-प्रेरक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें सेवा कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. भागवत “मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण” विषय पर मुख्य उद्बोधन देंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन, संगठन की शक्ति तथा सेवा के माध्यम से राष्ट्र विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन करेंगे। संघ कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रवास खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सेवा और सामाजिक समरसता से जुड़े पहलुओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button