ChhattisgarhCrimeRegion

बाइक सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से लूटे 10 लाख

Share

रायपुर। महोबा बाजार निवासी श्रवण साहू एक निजी गैस एजेंसी में मैनेपद के पद पर कार्यरत है और वह भुगतान से संबंधित रकम लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचा था। वहां से करीब 10 लाख रुपए लेकर वह अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में डगनिया बाजार के पास बाइक सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े जैसे ही मैनेजर कैश से भरा बैग लेकर गाड़ी से उतरता है, बदमाश यू-टर्न लेकर उसके पास पहुंचते हैं और बैग छीनकर फरार हो जाते है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों को पकडऩे की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त श्रवण साहू शनिवार शाम करीब 7 बजे भुगतान से संबंधित रकम लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचा था। वहां से करीब 10 लाख रुपए लेकर वह अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में डगनिया बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे अपना निशाना बना लिया। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों ने पहले कार को क्रॉस किया और फिर यू-टर्न लेकर श्रवण के पास वापस लौटे। जैसे ही श्रवण ने कार खड़ी कर बाहर कदम रखा, आरोपियों ने उनके हाथ से कैश से भरा बैग छीना और फरार हो गए।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से मैनेजर की गतिविधियों की रेकी कर रखी थी। पीडि़त श्रवण साहू ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह आरोपियों का हुलिया भी ठीक से नहीं देख पाए।
सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के संभावित भागने के रास्तों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button