Madhya Pradesh

RPF, STF और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, भोपाल स्टेशन पर 311 कछुए जब्त

Share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर कछुआ तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने दो बैग में भरे 311 कछुए बरामद किए, जिसके बाद आरोपी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में इन कछुओं को देवास और इंदौर भेजने की तैयारी में था। सूचना मिलते ही स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरपीएफ की पूछताछ में रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति के इस तस्करी में शामिल होने की बात सामने आई है, जबकि एसटीएफ पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button