ChhattisgarhRegion

जैनम अकादमी के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 140 लोगों ने उठाया लाभ 

Share

रायपुर। उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन व जैनम अकादमी रायपुर द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कोटा में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आईएलएस हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लगाया गया। जहां लोगो को हार्ट की जांच कर उन्हें हार्ट को स्वस्थ रखने हेतु बचाव के उपाय बताए गए वहीं, महिला डॉक्टर द्वारा महिला रोगियों की जांच कर उनके स्वास्थ्य के लिए दवाई लिखी गई। इस शिविर में एएसजी हॉस्पिटल के द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच परीक्षण कर चश्मा का नंबर दिया गया वहीं मोतिया बिन्द से कैसे बचाव किया जाए इस बारे में लोगों कोबताया गया। इसके अलावा सभी टेस्ट जैसे रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी, पर्ल्स, वजन की निशुल्क जांच की गई। शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जहां 140 लोगो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन जैनम अकादमी रायपुर के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण लाहोटी, अध्यक्ष विमल बाफना, सीएमडी सुवर्णा शेकदार, सचिव राजकुमार तिवारी, महिला प्रभारी दीपांक्षा जैन, विनोद जैन, पदमा उपाध्याय, नलिनी संध्या, योगेंद्र यदु, गोविंद राव उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button