Madhya Pradesh

शहडोल में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क से थाना परिसर तक हंगामा

Share

शहडोल जिले में पारिवारिक संपत्ति और मुआवजा राशि को लेकर हुआ विवाद उस समय सरेआम तमाशा बन गया, जब एक ही परिवार के लोग सड़क से लेकर थाना परिसर तक आपस में भिड़ते नजर आए। मामला बुढ़ार और धनपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां धनपुरी थाना के पीछे स्थित माली मोहल्ला निवासी परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की शुरुआत बुढ़ार थाना क्षेत्र के जैन झरोखा के सामने सड़क पर हुई और देखते ही देखते जमकर हाथापाई व गाली-गलौज होने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद यहीं नहीं रुका और दोनों पक्ष धनपुरी थाने पहुंच गए, जहां थाना परिसर के भीतर भी झूमा-झपटी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि अजय माली की करंट लगने से मौत के बाद मिली मुआवजा राशि और संपत्ति को लेकर उसकी पत्नी सोनम तथा देवर विजय के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसक रूप ले बैठा। सड़क से लेकर थाना परिसर तक चले इस हंगामे और वायरल वीडियो ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button