Chhattisgarh
धान खरीदी बंद, किसानों के भविष्य पर सियासत तेज—भूपेश बघेल ने सीएम साय से मांगा जवाब

धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर उन किसानों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं, जो तय अवधि में धान नहीं बेच पाए। उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है कि ऐसे किसानों, खासकर कर्जदार किसानों, के साथ क्या किया जाएगा और क्या उन पर ऋण वसूली का दबाव डाला जाएगा। भूपेश बघेल ने खरीदी के लक्ष्य, वास्तविक खरीदी, टोकन निरस्तीकरण, भुगतान की स्थिति और तकनीकी खामियों के कारण प्रभावित किसानों को लेकर कई अहम सवाल उठाते हुए कहा कि अन्नदाता के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी किसान को प्रशासनिक कारणों से आर्थिक नुकसान नहीं झेलना पड़े, इसके लिए ठोस निर्णय जरूरी







