Madhya Pradesh

नर्मदा क्रूज से जुड़ेगा स्टैच्यू ऑफ वननेस और यूनिटी

Share

मध्य प्रदेश और गुजरात सरकारों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत नर्मदा नदी में क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। इस क्रूज के जरिए पर्यटक खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित स्टैच्यू ऑफ वननेस से लेकर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यात्रा का आनंद ले सकेंगे। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि योजना की रचना कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इसे धरातल पर लागू किया जाएगा। स्टैच्यू ऑफ वननेस 108 फीट ऊंची आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा है, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है, जो एकता और आधुनिक इंजीनियरिंग का प्रतीक है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button