Madhya Pradesh
जिला प्रशासन की कार्रवाई, रामनगर में अतिक्रमणकारियों से विवाद

मध्यप्रदेश के दतिया में जिला प्रशासन की अतिक्रमण कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। रविवार को अवकाश के बाद भी पूरे दिन गुजर जाने के बाद प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की याद आई और रात को जिला प्रशासन की टीम रामनगर पहुंची। रामनगर के सर्वे क्रमांक 617 पर प्रशासन की टीम ने पुलिस और नगरपालिका के अमले के साथ बुलडोजर का इस्तेमाल करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों के अनुसार यह भूमि आईटीआई कॉलेज की थी और टीम ने कुल 4 हजार स्क्वायर फीट से अधिक शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद भी हुआ। अतिक्रमणकारियों पर पथराव करने का आरोप लगाया गया, हालांकि प्रशासन ने इसे खारिज किया। इस कार्रवाई की जानकारी तहसीलदार ब्रजमोहन आर्य ने दी।







