संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन से विश्व हिंदू परिषद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिली सराहना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विश्व हिंदू परिषद, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक शनिवार को पेंड्रा स्थित पटियाला हाउस में हुई। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा धर्म रक्षा निधि अभियान (1 से 20 फरवरी ) को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु नवीन दायित्व नियोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा (विभाग मंत्री, विहिप) ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पेंड्रा जिले ने अपने सेवा भाव से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अमरकंटक में आयोजित संत चिंतन वर्ग में प्राप्त दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाने हेतु कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
प्रीति दुबे (प्रांत सह- संयोजिका, दुर्गावाहिनी) ने जि़ला स्तर पर नियमित प्रशिक्षण वर्गों के आयोजन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे अधिकाधिक कार्यकर्ता निर्माण संभव होगा और संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होगी। जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे कार्यकर्ता त्याग, तपस्या और समर्पण के प्रतीक हैं, और यही भाव संगठन को निरंतर आगे बढ़ाता है।
बैठक का संचालन जि़ला मंत्री प्रकाश साहू ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय प्रन्यासी मंडल द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का वाचन किया तथा प्रांत द्वारा प्राप्त विषयों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
नवीन दायित्व नियोजन (जिला स्तर): जिला सेवा प्रमुख – विजय मेघानी,जिला धर्म प्रसार प्रमुख – बृजेश पुरी, मातृशक्ति जिला सह संयोजिका – विभा तिवारी, जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख – सचिन पाण्डेय,जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख – आदित्य सोनी, जिला सह विद्यार्थी प्रमुख – नवीन गौतम,मातृशक्ति सत्संग प्रमुख – रामेश्वरी धुर्वे, मातृशक्ति सह सत्संग प्रमुख – ऊषा गुप्ता, रूक्मिणी तिवारी,जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख – रश्मि परिहार, जिला बाल संस्कार केंद्र सह प्रमुख – अनीता मांझी को दी गई है।
प्रखंड स्तर पर दायित्व:
पेंड्रा प्रखंडअध्यक्ष – शैलेश जयसवाल,मंत्री – राजेंद्र कुजूर, सह संयोजिका (दुर्गावाहिनी) – सुश्री तनु सिंह।
मरवाही प्रखंड : मातृशक्ति संयोजिका – प्रियदर्शनी नहरेल,मातृशक्ति सह संयोजिका – आरती गुप्ता, दुर्गावाहिनी संयोजिका – महिमा द्विवेदी,दुर्गावाहिनी सह संयोजिका – अंकिता तिवारी।
बैठक में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, जिला संयोजक सागर पटेल, जिला संयोजक (मातृशक्ति) प्रिया त्रिवेदी, विनय पांडेय, शुभम गुप्ता, ठाकुर घनश्याम सिंह, श्यामलाल केवट सहित संगठन के सभी आयामों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।







