Madhya Pradesh

MP बोर्ड 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा टाइम टेबल में बड़ा बदलाव

Share

मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सत्र 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार हिंदी समेत कई विषयों की परीक्षा तिथियां बदली गई हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अब 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि हिंदी का पेपर 7 फरवरी की जगह अब 7 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं में हिंदी और मराठी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च 2026 को होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं नियमित छात्रों के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच उनके स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button