Madhya Pradesh

नगर पालिका भ्रष्टाचार आरोपों के बीच अध्यक्ष नेहा जैन के लिए फिर मतदान

Share

देवरी नगर पालिका की निर्वाचित अध्यक्ष नेहा जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें हटाने के लिए फिर से मतदान होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 जनवरी को मतदान और 21 जनवरी को परिणाम की घोषणा का कार्यक्रम जारी किया है। देवरी में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से राजनीतिक खींचतान चल रही है। नेहा जैन निर्वाचित हुई थीं, लेकिन उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। शिकायतों की जांच के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया और पार्षद सरिता जैन को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा।

इसके बाद नेहा जैन कोर्ट से स्टे लेकर वापस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने में सफल हुईं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6-6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button