Madhya Pradesh
भाजपा नेत्री अंजू भार्गव पर विवादित वीडियो, पार्टी ने जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर की भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को वायरल हुए विवादित वीडियो के बाद नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। वीडियो में अंजू भार्गव पुलिसकर्मी की मौजूदगी में नेत्रहीन युवती का हाथ मरोड़ती और अपशब्द कहती हुई दिखाई दीं। यह घटना तब हुई जब हवा बाग चर्च के पीछे नेत्रहीन बच्चों के भोज कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया। अंजू भार्गव नगर उपाध्यक्ष होने के साथ पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक की रिश्तेदार भी हैं। घटना के बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।







