Chhattisgarh
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ राज्य में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह ऑनलाइन हो गए हैं, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम हो गई है। अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज होगा। राज्य के सभी रजिस्ट्रारों को पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है और तकनीकी चुनौतियों का समयबद्ध समाधान कर पोर्टल पूरी तरह सुचारु बनाया गया है। इससे नागरिकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं मिल रही हैं और डिजिटल प्रशासनिक दक्षता बढ़ी है।







