Madhya Pradesh
नीमच पुलिस ने खेत में छुपी 3 क्विंटल गांजा बरामद की

मध्य प्रदेश के नीमच में कुकडेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला स्थित एक खेत में गेहूं और रायड़ा की फसल की आड़ में की जा रही अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने करीब 3.25 क्विंटल यानी लगभग 15 हजार हरे पौधे जब्त किए। जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई कुकड़ेश्वर, रामपुरा और मनासा थाना टीमों ने संयुक्त रूप से की। मुखबिर की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और सर्वे नंबर 108 की भूमि पर उगाई जा रही अवैध फसल को नष्ट कर जब्त किया। भूमि स्वामी की जानकारी के लिए राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।







