Madhya Pradesh

दिग्विजय सिंह का EVM पर विवादित बयान

Share

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने फिर EVM और SIR पर शक जताया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि उनके संदेह सही साबित हुए। उन्होंने दावा किया कि 62 लाख वोट कटे, 20 लाख वोट जुड़े और इसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे जोड़ दिए गए। उनका कहना है कि अधिकांश प्रभावित वोट गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं, जिससे EVM पर शंका बनी हुई है।

साथ ही दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सलाह दी कि उन्हें संगठन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अब रैलियों और जनसभाओं के बजाय मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क ज़रूरी है। अंत में उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button