Chhattisgarh 
 क्रेन हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री पर लगाया लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें क्रेन ऑपरेटर 40 फीट ऊँचाई से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मिथलेश यादव, बिल्हा का निवासी, फैक्ट्री में क्रेन संचालित करता था। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं और पहले निजी अस्पताल तथा बाद में सिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हादसे से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री में हंगामा किया। परिजन मुआवजा की मांग करने लगे, जिस पर फैक्ट्री प्रबंधन ने 1 लाख रुपए नकद और अन्य राशि चेक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव लौट गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
  
 





