चरित्र पर संदेह में पत्नी की टंगिया से हत्या

बिलासपुर। पति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किये गए टंगिया और चाकू को जब्त किया गया। यह घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई की है। .
कोटा पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में उसने टंगिया से वार कर दिया। जिससे वः गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उसकी 25 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी 40 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।






