ChhattisgarhCrime
ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या
आरंग। मंदिरहसौद थाने के ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंची है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया गया है। . मृतक की पहचान सुरेश धीवर 45 के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। बीते दिनों मृतक कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पीया था। आज सुबह लहूलुहान हालत में मृत मिला। घटना के बाद से गांव का संदिग्ध फरार है।
