Uncategorized

धर्मांतरण पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – एजुकेशन में वो हावी है, इसकी आड़ में धर्मांतरण ज्यादा करते है

Share

रायपुर : धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मैक कॉलेज के वार्षिक उत्सव “संस्कार” में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज मिशनरी लोगो का बोलबाला है। एजुकेशन और हेल्थ में हावी है, इसके आड़ में धर्मांतरण ज्यादा करते हैं। मिशनरी रुकेगा.. हिंदुत्व को एक ताकत मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बस्तर सरगुजा में शिक्षा का अलख जगाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्राइबल क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा देंगे तो ज्यादा आत्म संतुष्टि मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री रविवार की शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम “संस्कार” में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की प्राचीनकाल से ही शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में विशिष्ट ‌पहचान रही है। यहां पर तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय मौजूद थे, जहां दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। किसी भी देश और व्यक्ति का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला भी मौजूद थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button