ChhattisgarhPolitics

भाजपा के प्रशिक्षण की हुई शुरुआत, नितिन नबीन ने राहुल-खरगे पर साधा निशाना

Share

सरगुजा। मैनपाट में आयोजित तीन दिनी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। उन्होंने पहले और दूसरे सत्र को सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, खरगे और राहुल गांधी को भाजपा से सीखना चाहिए। राहुल गांधी तो शिष्टाचार भी नहीं सीख पा रहे हैं। भाजपा का काम दूसरों को सीखाना भी है।
शिविर को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, बहुत ही उत्साहवर्धन वाला सत्र रहा। पार्टी के विचार और कार्यपद्धति पर प्रशिक्षण दिया गया। व्यवहार और शिष्टाचार पर जोर दिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र का उद्घाटन कर दरिमा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने शिविर में सांसदों और विधायकों को पार्टी की रीति और नीति की शिक्षा दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button