
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा चूक मामले में नया अपडेट प्रकाश में आया है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में दो आरोपियों नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को आज जमानत दे दी है।
बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने नीलम आजाद और महेश कुमावत की जमानत अर्ज़ी का विरोध किया था। हालांकि, उन्हें जमानत दे दी गई। साल 2023 में लोकसभा में घुसकर पीली गैस छोड़ी गई और नारेबाजी की गई थी।
