ChhattisgarhCrime 
 अज्ञात कारणों से महिला कांस्टेबल ने लगाईं फांसी

कोंडागांव। केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली है। घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया। केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है.। महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटके मिली। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। बीती रात काफी देर तक आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी। घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है.
 
  
 





