साइड न देने पर युवक की बेदम पिटाई, कांग्रेस ने बताया भाजपा का जंगल राज

सक्ती। सड़क पर साइड न देने के चलते कुछ लड़कों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव की है। इसका कांग्रेस ने वीडियो बना कर वायरल कर लिखा है कि यहां भाजपा का जंगलराज चल रहा है।इसकी शिकायत पुलिस से की । पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सकर्रा निवासी प्रार्थिया श्याम बाई साहू ने घटना की रिपोर्ट मालखरौदा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसके पति खगेन्द्र साहू का देहांत दिसंबर 2014 में हो गया है। घर में अपने दो लड़कों के साथ रहती हैं । बड़ा लड़का जशवंत साहू, छोटा लड़का भूपेन्द्र साहू हैं। 23 जून 2025 को छोटा लड़का भूपेन्द्र साहू दोपहर 2 बजे खाना कर रोड तरफ टहलने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था।इसके कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि उनके लड़के के साथ कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से मारपीट की है। कुल्हाड़ी से भी हमला किया है। भूपेंद्र रोड किनारे पड़ा है। खबर मिलते ही घटना स्थल पहुंची तो देखा वहां पर भीड़ लगी थी। भूपेन्द्र बेहोशी की हालत में खून से लतपथ पड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ग्राम कटारी का सुनील चन्द्रा एवं उसके दो अन्य साथी द्वारा घटना साइड न देने की बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम फरसवानी एवं कटेकोनी थाना डभरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों युगल किशोर चंद्रा, शशि चंद्रा और सुनील चंद्रा आदि हैं ।
