ChhattisgarhMiscellaneous
जवान की सड़क हादसे में मौत, ऑपरेशन सिन्दूर में था था शामिल

जशपुर। जहां स्कूटी पुलिया से टकरा गई। इससे उस पर सवार
बीएसएफ जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कुलवंत पन्ना के रूप में हुई है। जो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेकर घर लौटा था। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार में हुआ।
जवान कुलवंत पन्ना राजस्थान के जैसलमेर डाबला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात था। जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर लौटा था। मंगलवार को बीएसएफ जवान कुलवंत स्कूटी पर सवार होकर अपनी ससुराल पत्नी से मिलने जा रहा था। तभी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में जवान को गंभीर चोटें आईं। घायल आस्था में उसे इलाज के लिए कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
