Chhattisgarh

104 करोड़ की निधि से बदलेगी शहरों की तस्वीर, नगरीय निकायों को मिली बड़ी राहत

Share

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपये की राशि जारी की है। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद यह राशि जारी की गई है। इसमें नगर निगमों के लिए महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष निधि तथा तीनों प्रकार के नगरीय निकायों के लिए पार्षद निधि शामिल है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर और अध्यक्ष निधि की पहली किस्त के रूप में 31 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपये जारी किए गए हैं, जबकि पार्षद निधि के लिए 73 करोड़ 38 लाख रुपये दिए गए हैं। इस राशि का उपयोग नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे राशि का सदुपयोग करते हुए शहरी जनता को योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button