ChhattisgarhCrime
आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब, खोज में जुटी पुलिस

पिथौरा। प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब हो गई है। दरअसल 70 वर्षीय महिला प्रतिभा मसीह ने कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी थी, कि यदि उसे उसका घर वापिस नहीं दिलाया गया तो वह 10 जून को CM हाउस के सामने आत्मदाह कर लेगी। रविवार की सुबह से वह अपनी बौद्धिक विकलांग बेटी और दो नातियों और के साथ अचानक कहीं चली गई है। उनके गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस वृध्द महिला की खोज में जुटी है।
