देह व्यापार में शामिल दो महिला गिरफ्तार

बिलासपुर।राज्य में लाख कोशिशों के बाद भी देह व्यापार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला न्यायधानी से सामने आया है जहां देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बृहस्पति बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
इन दिनों शहर में महिला सुरक्षा एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष महिला पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग टीम ने गार्डन, पोस्ट ऑफिस एवं शनिचरी चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान बृहस्पति चौक के पास दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पाया। पूछताछ पर दोनों महिलाएं पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगीं जिसके बाद उन्हें थाना सिविल लाइन लाया गया। जांच में दोनों महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता पाई गई। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम सरिता लहरे, उम्र 45 साल पति लक्ष्मण लहरे, निवासी मगरपारा, बाल मुकुंद स्कूल के पास और नेमिन कुर्रे, उम्र 45 साल पति मनीराम कुर्रे, निवासी संजय नगर ताला पारा, बिलासपुर की रहने वाली बताया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया है।
