InternationalMiscellaneous

भारत के सख्त एक्शन से घबराया पाकिस्तान, बुरी तरह डरा

Share

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लिए गए सख्त एक्शन से पाकिस्तान बुरी तरह डरा और घबराया हुआ है। उसने सीमा अपनी फोर्स की मूवमेंट भी बढ़ा दी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर और पश्चिमी सरहद पर पाकिस्तानी रेंजर ज़ीरो लाइन के पास तक पेट्रोलिंग करने आ रहे हैं। सरहद के उस पार पाकिस्तानी रेंजरों ने कई गांव खाली करा लिए हैं। जेसीबी मशीन के साथ ही अन्य तैयारियों में पाक रेंजर्स के जुटे होने की खबर है।

सरहद के उस पार दुश्मन की गतिविधियों पर सीम सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भी पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। भारतीय जवान दुश्मन को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीमावर्ती इलाकों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है। 

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button